Kakajee News

ऑपरेशन क्लीन हंट” की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार, शासकीय वाहन में तोड़फोड़ और बलवा के मामले में फरार था आरोपी

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2015 से फरार चल रहे बलवा एवं पुलिस टीम पर हमले के आरोपी हेमा राठिया को उसके गांव पहुंचने की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम पर हमला कर 11 वर्षों से था फरार
प्रकरण वर्ष 2015 का है, जब आरोपी हेमा राठिया अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सीमो एवं मोटरसाइकिलों में सवार होकर लाठी, डंडा एवं लकड़ी की फालियों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोपियों ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई में लगे पुलिस बल के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों पर हमला कर मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की गई तथा पुलिस के शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी।

घटना में पुलिस का शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

घटना के संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी लैलूंगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/2015 के तहत धारा 147, 148, 149, 186, 353, 452, 294, 506, 323, 332, 336, 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई थी।

11 साल बाद गांव लौटा, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया
विवेचना के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जबकि हेमा राठिया लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि फरार *आरोपी हेमा राठिया पिता रूपसिंह राठिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा* अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें