देर रात सेल्समैन से मारपीट कर 15 हजार से अधिक की लूट, दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। शहर में देर रात लूट और मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ढिमरापुर रोड स्थित जिंदल रेजेंसी होटल के पास रहने वाले एक ज्वेलरी दुकान के सेल्समैन से दो अज्ञात युवकों ने मारपीट कर 15,200 रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक जगन्नाथ हरिशचन्द्र ज्वेलरी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। उसने पुलिस को बताया कि 29 जून को दुकान के काम से रायपुर गया था। काम खत्म कर वह राजहंस बस से रायगढ़ लौटा और चावला फर्नीचर के पास उतरकर रायपुर से लाया सामान अपने मालिक अरविंद कुमार गर्ग के घर छोड़ने गया।
इसके बाद 30 जून की रात करीब 12:30 बजे वह अपने कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान ढिमरापुर रोड स्थित आदित्य मोटरसाइकिल दुकान के पास दो अज्ञात युवक पहुंचे और जबरन पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जमीन पर गिरा दिया।
पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी पैंट की जेब में रखे पर्स से 15,200 रुपये नगद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। आरोपियों में एक युवक काले रंग की टी-शर्ट और दूसरा मटमैले रंग की शर्ट पहने हुए था। दोनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने अपने मालिक को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और आसपास आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मारपीट में पीड़ित के दोनों हाथों की उंगलियों में चोटें आई हैं।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहर में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें