भाजपा में मचा सियासी हलचल: कार्यकर्ता रवि भगत का त्यागपत्र वायरल, व्हाट्सएप ग्रुपों में चर्चा तेज

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के संगठन में उस समय हलचल मच गई जब लैलूंगा क्षेत्र के कार्यकर्ता रवि भगत का त्यागपत्र सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल होने लगा। वायरल पत्र में रवि भगत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की बात लिखी है।
त्यागपत्र में उन्होंने संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश होता को लिखा है कि एक छोटे गांव के व्यक्ति को पार्टी ने पहचान और सम्मान दिया, जिसके लिए उन्होंने आभार जताया। हालांकि, निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है, जिससे यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
इधर, त्यागपत्र के वायरल होने के बाद क्षेत्रीय व्हाट्सएप ग्रुपों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस इस्तीफे के पीछे के वास्तविक कारणों को लेकर कयास लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी संगठन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब देखना होगा कि भाजपा संगठन इस त्यागपत्र पर क्या रुख अपनाता है और क्या रवि भगत अपने फैसले पर कायम रहते हैं या नहीं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें