इनरव्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल द्वारा चिकित्सकों का सम्मान

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़:- चिकित्सक दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल द्वारा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.प्रशांत अग्रवाल (एमबीबीएस,डीएनबी,एमडी- मेडिसिन) एवं डॉ. आंचल अग्रवाल (एमबीबीएस,एमएस- स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) का उनके क्लिनिक पहुंचकर शॉल,श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।क्लब की सदस्यों ने दोनों चिकित्सकों के समर्पण,सेवा भावना एवं जनकल्याण के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सक मानवता के सच्चे सेवक हैं,जो अपने ज्ञान,अनुभव और सेवा भाव से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।उन्होंने दोनों चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल,सचिव सुनीता अग्रवाल,उपाध्यक्ष पिंकी अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल,सदस्य शशि अग्रवाल, बीना शर्मा,गोमती अग्रवाल,करुणा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की गई।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें