Kakajee News

टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 06 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन द्वारा किया गया सम्मानित ।

Picture of kakajee

kakajee

 

बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से टिकट चेकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 06 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

वाणिज्य विभाग यात्रियों को आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट जारी करने, माल एवं पार्सल बुकिंग, टिकट जांच, आरक्षण संबंधी सेवाएं, यात्री सुविधाओं का विकास, शिकायतों के निवारण तथा खानपान सेवाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करता है। इन कार्यों के कुशल, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है ।

इसी क्रम में दिनांक 03 मई 2026 को गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी–पुणे हमसफर एक्सप्रेस में राउरकेला से बिलासपुर के मध्य ड्यूटी के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) श्री एस. के. गुईन, सीसीटीसी श्री प्रफुल्ल कुमार तथा टीटीआई श्री आर. वी. पटेल ने उत्कृष्ट टिकट जांच अभियान चलाते हुए 42 मामले दर्ज कर 1,03,670 रुपये का राजस्व अर्जित किया।

इसी प्रकार दिनांक 08 जून 2026 को गाड़ी संख्या 12102 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस में राउरकेला से बिलासपुर के मध्य ड्यूटी के दौरान टीटीआई श्री संदीप सिंह, श्री नरेश आदित्य एवं श्री कुंदन सिंह ने टिकट जांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 163 मामले दर्ज कर 1,36,700 रुपये का राजस्व अर्जित किया।

इन सभी कर्मचारियों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की अनुशंसा की गई थी।

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने सभी छह कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण, ईमानदारी एवं उत्साह के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें