Kakajee News

वन्यजीव हाथियों को प्रताड़ित करने और लोगो को दुष्प्रेरित करने वाले 02 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़: विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था, जिसमें रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम छर्राटांगर के खेतों में पहुंचे दो जंगली हाथियों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर मारकर और पटाखे फोड़कर बेरहमी से भगाने व परेशान करने का प्रयास किया जा रहा था।
उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ अरविंद पी एम के निर्देशन, उप वनमंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मांडवा के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार के नेतृत्व में वन विभाग घरघोड़ा की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल की पुष्टि की गई और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान शुरू की गई। गहन छानबीन के बाद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16), 9,51,52 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले 02 मुख्य आरोपियों मनमोहन वल्द सखाराम राठिया एवं करम सिंह वल्द नकुल राठिया को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपियों को कल माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वन & जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ आपसे ये अपील करता है कि हाथियों के नजदीक न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
हाथियों के करीब जाकर रील या मोबाइल वीडियो बनाने का प्रयास बिल्कुल न करें, यह जानलेवा हो सकता है। साथ ही हाथियों की आने की सूचना तत्काल वन विभाग को दे। हाथियों को पत्थर मारना, पटाखे जलाना या उन्हें किसी भी प्रकार से भड़काना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गैर जमानतीय दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें