रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में एक शासकीय कालेज के प्रोफेसर के घर घुसकर युवती के द्वारा अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मारने के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। इस मामले में अब युवती के द्वारा प्रोफेसर को ब्लैकमेल करते हुए ढाई लाख मांगे जाने का वीडियो भी वायरल होनें लगा है।
रायगढ़ जिले के लैलंूगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंजारा के शासकीय संत गहिरा गुरूरामेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर रेमन भार्गव पर पिछले डेढ़ साल से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एक युवती अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंचकर थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हुआ था। यहां कि युवती ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी थी। युवती का कहना था कि प्रोफेसर रेमन भार्गव ने उसे पिछले डेढ से उसे लगातार व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए अश्लील मैसेज भेजते हुए परेशान करते आ रहा था और संबंध बनाने दबाव डाल रहा था। जिससे परेशान होकर 1 जुलाई को वह अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची और उनके बीच विवाद के बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड मारा था। इस दौरान प्रोफेसर की पत्नी युवती से माफी मांगते हुए वीडियो में नजर आ रही थी।
दो दिन पहले शासकीय कालेज के प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाले मामले में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। इस मामले में एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक कमरे में सभी बैठकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान प्रोफेसर पर आरोप लगाने वाली युवती यह कहते दिख रही है कि अगर उसका वीडियो वायरल हो गया है वह उसे मारकर फेंकवा देगी। शाम तक ढाई लाख रूपये का इंतजाम कर लीजिये नही तो आप कहीं के नही रहोगे, आप गाड़ी बेचो कुछ भी करो ढाई लाख लेकर लाओ। वीडियो में युवती ने प्रोफेसर की बेटी को भी नही छोडने की धमकी दे रही है।
अब इस मामले में सबसे मजेदार बात यह है कि समझौते के नाम पर सीधे-सीधे ब्लैकमेल करने वाली लड़की का स्टींग प्रोफेसर के साथियों ने ही कर लिया है, जबकि पहले की गई लैलूंगा थाने में शिकायत पर अभी तक कुछ नही हुआ है लेकिन अब यह मामला और गर्मा गया है, देखना यह है कि अब पीड़ित पक्ष इस स्टींग को लेकर पुलिस के पास जाता है या नही।
काकाजी इस वीडियो की पुष्टि नही करता, चूंकि मामला गंभीर है, इसके लिये पुलिस को संज्ञान लेना चाहिए, प्रोफेसर से होने वाले समझौते के मामले में शायद प्रोफेसर पक्ष द्वारा यह वीडियो बनाया गया है, जो वायरल हो रहा है।
