Kakajee News

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेज़ी से जारी, गेट नं. 04 के सामने स्टेशन भवन निर्माण कार्य होगा प्रारम्भ, 10 जुलाई से बुधवारी बाजार मेन रोड से गेट नं. 04 जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा

Picture of kakajee

kakajee

 

बिलासपुर । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक, अधिक सुविधाजनक एवं विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को भविष्य में बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

पुनर्विकास कार्य के अगले चरण में गेट नं. 04 के सामने नए स्टेशन भवन का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए 10 जुलाई 2026 से बुधवारी बाजार मेन रोड पर मुल्कराज होटल के सामने से गेट नं. 04 तक आने-जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस गेट तक आने-जाने के लिए बुधवारी बाजार के पीछे स्थित सड़क मार्ग पहले की तरह खुला रहेगा।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन में प्रवेश एवं निकासी के लिए गेट नं. 01 एवं गेट नं. 02 का अधिकाधिक उपयोग करें। यदि किसी कारणवश गेट नं. 04 का उपयोग करना आवश्यक हो, तो कृपया बुधवारी बाजार के पीछे वाली सड़क मार्ग का उपयोग करें।

साथ ही इसकी जानकारी स्टेशन परिसर में यात्री पहुँच वाले विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पोस्टर एवं सूचना बोर्डों के माध्यम से भी दी जा रही है। इसके अलावा यात्रियों के मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ तथा विशेष सहायता दल भी स्टेशन परिसर में तैनात रहेंगे।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे स्टेशन परिसर में प्रदर्शित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पुनर्विकास कार्य पूर्ण होने तक रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें