Kakajee News

गुम बालिका सकुशल बरामद, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने लगभग 9 माह से गुम 17 वर्षीय बालिका को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी राजेश कुमार बंजारे (30 वर्ष), पिता बरतराम बंजारे, निवासी ग्राम मनपसार, थाना सरसिंवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2025 को बालिका के पिता ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 21 सितंबर 2025 को कपड़ा सिलाई के लिए टेलर के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। शिकायत पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 137(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार गुम बालिका एवं संदेही की पतासाजी करती रही। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही राजेश कुमार बंजारे बालिका को बहला-फुसलाकर सारंगढ़ बस स्टैंड से अपने साथ ले गया था। सूचना के आधार पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही।
04 जुलाई को सूचना मिलने पर SI दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम मनपसार स्थित आरोपी के घर में दबिश दी, जहां से गुम बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। थाना लाकर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज किया गया। बालिका ने बताया कि वर्ष 2025 में घर के सामने निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने वाले आरोपी राजेश बंजारे से उसकी पहचान हुई थी। बाद में आरोपी ने प्रेम एवं शादी का झांसा देकर उसे 21 सितंबर 2025 को सारंगढ़ बस स्टैंड बुलाया और अपने साथ ले गया, जहां उसका शारीरिक शोषण किया है । बालिका के कथन, मेडिकल के आधार पर प्रकरण में धारा 87,65(1 ) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया ।
प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी राजेश कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं बालिका को नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन पर “अभियान संवेदना” के तहत गुम बालक-बालिकाओं की तलाश प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीष पोया, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, हेम सागर पटेल, चंद्र शेखर चन्द्राकर की अहम भूमिका रही है ।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें