Kakajee News

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: सब्जी लेकर जा रहे युवक की पिकअप की टक्कर से मौके पर मौत, चालक फरार

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। रायगढ़- सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सक्ति जिले के ग्राम चंद्रपुर मांझीपारा वार्ड क्रमांक-6 निवासी शत्रुघन मेहर प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-BF-4628 से सब्जियां लेकर रायगढ़ बिक्री के लिए जा रहे थे। जब वे ग्राम रैबार और चिखली के बीच मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी रायगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG-06-HD-3685 ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शत्रुघन मेहर मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन
मृतक के भाई, जो चंद्रपुर मांझीपारा निवासी हैं, ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पहुंचे, जहां उनके भाई का शव सड़क पर पड़ा मिला। दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन मौके पर खड़ा था, लेकिन उसका चालक घटनास्थल से फरार हो चुका था।

लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि पिकअप चालक तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। यदि वाहन सावधानी से चलाया जाता तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शत्रुघन मेहर सब्जी बिक्री कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें