Kakajee News

रायगढ़ में हाथियों की दस्तक: हाथियों का दल जंगल से निकलकर रायगढ़ रोड पार, कई गांवों के लिए अलर्ट जारी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों की गतिविधि बढ़ गई है। सोमवार को आमगांव परिसर के 368 आरएफ (रिजर्व फॉरेस्ट) क्षेत्र से चार हाथियों का दल निकलकर रायगढ़ रोड पार करते हुए 367 आरएफ जंगल की ओर बढ़ गया। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों का दल लगातार जंगल की ओर बढ़ रहा है, लेकिन उनके मार्ग में कई गांव पड़ते हैं। ऐसे में शेरवन, दर्रीडीह, ओंगना, धरमपुर और खलबोरा गांव के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हाथियों की आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे शाम और रात के समय जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाएं। किसी भी स्थिति में हाथियों के नजदीक जाने या उन्हें भगाने का प्रयास न करें। हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।
बरसात के मौसम में हाथियों के दल अक्सर भोजन और सुरक्षित रास्ते की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों के समीप पहुंच जाते हैं। ऐसे में फसलों को नुकसान के साथ-साथ जनहानि की आशंका भी बनी रहती है। इसे देखते हुए वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक सूचना का पालन करने की अपील की है। साथ ही सभी लोगों से सतर्क रहने और बच्चों तथा मवेशियों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें