रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 01 एसी थ्री कोच का प्रावधान, यात्रियों को मिलेगी सुगम एवं बेहतर यात्रा सुविधा 

by Kakajee News

 

बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में गाड़ी संख्या 18251/18252 तथा 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 01अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |

👉 यह सुविधा रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में दिनाँक 12 जुलाई 2026 से तथा कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में दिनाँक 13 जुलाई 2026 से उपलब्ध रहेगी ।
👉 इसी प्रकार रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में दिनाँक 15 जुलाई 2026 से तथा कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में दिनाँक 16 जुलाई 2026 से उपलब्ध रहेगी ।
इसकी उपलब्धता से यात्रियों को सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।

Related Posts

Leave a Comment