Kakajee News

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की

Picture of kakajee

kakajee

समाज सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल द्वारा जीवन धारा…एक क्लब..एक डायलिसिस..कार्यक्रम के अन्तर्गत एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीज अंजन सिंह को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज गोयल और डॉ. प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ।
क्लब की तरफ से मरीज के डायलिसिस के साथ-साथ दवाइयों और आर्थिक सहायता का भी प्रबंध किया गया, जिससे उसके उपचार में बड़ा सहयोग मिला।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष पिंकी गोयल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल और सदस्य राखी देवांगन उपस्थित थीं। सभी ने मरीज का हालचाल जाना और उसकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंटर हमेशा समाज के जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े अनेक कल्याणकारी कार्य समय-समय पर करता रहता है, और आगे भी इसी तरह सेवा का कार्य जारी रखेगा।
इस सेवा कार्य में डॉ. मनोज गोयल और डॉ. प्रशांत अग्रवाल के सहयोग की सभी ने सराहना की, और भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया गया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें