20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ साहिल तिर्की को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई

by Kakajee News

अम्बिकापुर । संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय केदारपुर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि श्याम लॉज गंगापुर में बटवाही चौकी रघुनाथपुर का साहिल तिर्की नामक लड़का रुका हुआ है और वह अम्बिकापुर में घूम घूमकर नशीला इंजेक्शन बेच रहा है।
मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने श्याम लॉज ने दबिश दी.. साहिल तिर्की रुम नंबर 105 में रुका हुआ था। जब रूम खुलवाया गया तो वह कहीं जाने की तैयारी में था। गवाहों के समक्ष उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 10 नग एविल इंजेक्सन बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी साहिल तिर्की बटवाही चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा का रहने वाला है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 बी के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।
सहायक सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि साहिल तिर्की जिससे माल खरीद कर लाया था उसकी तलाश की जा रही है, जल्दी ही उसको भी गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जाएगा।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गयी।उक्त कार्यवाही में आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Related Posts

Leave a Comment