Kakajee News

छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त, कार्रवाई में पुलिस ने 22 लाख की संपत्ति की जब्त, बिना वैध दस्तावेज़ के कबाड़ परिवहन करते पकड़े गए आरोपित पर वैधानिक कार्रवाई

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार दूसरे दिन प्रभावी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक 6 चक्का माजदा वाहन से लगभग 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ जब्त किया है। कार्रवाई में कुल ₹22 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
आज 08 जुलाई को थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि हाटी क्षेत्र से एक 6 चक्का ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भरकर छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने थाना बैरियर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू कराई।
जांच के दौरान महिंद्रा 6 चक्का वाहन क्रमांक CG-12 BD-1623 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में तिरपाल के नीचे विभिन्न प्रकार के लोहे के स्क्रैप, एंगल, टीना एवं अन्य कबाड़ सामग्री लोड मिली। चालक से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम तौफिक खान, पिता असलम खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी सरस्वती स्कूल के पास, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा बताया। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने तथा कबाड़ के संदिग्ध होने पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में लगभग 8 टन 500 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 लाख, एवं परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा 6 चक्का वाहन, जिसकी कीमत लगभग ₹20 लाख है, कुल ₹22 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर कब्जे में ली।

आरोपी के विरुद्ध धारा 35(क), 35(ड) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में कबाड़ के स्रोत एवं उसके वास्तविक स्वामित्व की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय, आरक्षक राजेश राठौर, सतीश जगत, भगवती प्रसाद लक्ष्मे एवं थाना छाल के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें