5
बिलासपुर. रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति का 02 मिनट का ठहराव की सुविधा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के जनकपुर रोड स्टेशन में दिया जा रहा है ।
जिसका विवरण इस प्रकार है ।
• दिनांक 09 जुलाई 2026 से रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस जनकपुर रोड स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी तथा जनकपुर रोड स्टेशन 05.10 बजे पहुंचेगी तथा 05.12 बजे रवाना होगी |
• दिनांक 13 जुलाई 2026 से तिरुपति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस जनकपुर रोड स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी तथा जनकपुर रोड स्टेशन 14:13 बजे पहुंचेगी तथा 14.15 बजे रवाना होगी |
