Kakajee News

‘जय भाजपा, तय भाजपा’ का संकल्प दोहराया, सहयोग केंद्र में 300 कार्यकर्ताओं की सुनी समस्या मंत्री ओपी चौधरी ने दिया ‘तत्काल समाधान’ का भरोसा

Picture of kakajee

kakajee

प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘संपर्क-संवाद-समाधान’ की गूंज, प्रबल प्रताप जूदेव-अशोक बजाज संग मंत्री ने 100+ आवेदनों पर किया मंथन
रायगढ़ :-जय भाजपा, तय भाजपा’ के अटूट संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र बुधवार को कार्यकर्ताओं की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी एवं प्रदेश महामंत्री अशोक बजाज जी के साथ मिलकर 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मंत्री श्री चौधरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान संपर्क-संवाद-समाधान’ की थीम पर संचालित इस केंद्र का उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ता से संवाद स्थापित कर उनके समस्याओं का समाधान करना है। आज के कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और क्षेत्रीय समस्याएं शामिल थीं।
उन्होंने कहा, “सभी ने खुलकर अपनी बातें रखीं। हमने प्रत्येक आवेदक से संपर्क कर संवाद किया और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से तत्काल बात कर प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंत्री ने दोहराया कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है और उनकी एक-एक समस्या का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। सहयोग केंद्र अब प्रदेश कार्यालय में संवाद और समाधान का स्थायी मंच बन चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए यह केंद्र संगठन और सत्ता के बीच सेतु का काम कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल, जिला और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी अपनी बात रखी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें