नगर पंचायत में टायर बदलने का खेल? ट्रॉली से नया टायर निकाल अध्यक्ष के निजी वाहन में लगाने का आरोप, अधिकारी दे रहे हैं सफाई

by Kakajee News

धर्मजयगढ़।रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ नगर पंचायत में नगर पंचायत की ट्रैक्टरट्रॉली से नया टायर निकालकर उसे नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार के निजी ट्रॉली में लगा दिया गया, जबकि निजी ट्रॉली का पुराना टायर नगर पंचायत की ट्रॉली में फिट कर दिया गया। मामले की शिकायत सीएमओ से लेकर विभाग के डायरेक्टर तक की गई है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सीएमओ प्रभाकर शुक्ला का कार्यवाही ना करना कई सवालों को खड़ा हो रहा हैं।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की जानकारी नगर पंचायत के सीएमओ को भी दी गई, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और उनके तरफ से मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा हैं। इसके बाद शिकायत सीधे विभाग के डायरेक्टर को भेजी गई है। 2 दिन बीत जाने के बाद भी सरकारी संपत्ति के नुकसान पर अबतक विभाग के तरफ से कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिली हैं
क्या कहते हैं सांसद
रायगढ़ जिले के सांसद राधेश्याम राठिया से जब इस गड़बड़ी के मामले में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है और अभी ये उनके जानकारी में आ रहा है।
अधिकारी का हास्यपद बयान
मजे की बात ये की दिनदहाड़े नगर पंचायत के ट्रैक्टर से न्यू टायर निकाल कर अध्यक्ष की ट्रैक्टर ट्राली में लगाने की जानकारी नगर पंचायत के सीएमओ प्रभाकर शुक्ला को भी हैं पर पत्रकारों ने जब उनसे इस टायर अदला बदली करने का सवाल किया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा की पंचर बनाने वाले अनपढ़ लोग रहते हैं और उनकी गलती से ये हुआ है।
अजब गजब जवाब से ये बात साफ हो जाती है कि धर्मजयगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष की ही देखरेख में कीमती सामान कैसे चोरी हो रहे हैं और अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बन रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment