Kakajee News

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त कर सीतापुर क्षेत्र के दो नशे के सौदागरों को जेल दाखिल किया

Picture of kakajee

kakajee

सरगुजा । नशीली दवाइयों के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम “ऑपरेशन क्लीन” के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। आज सीतापुर क्षेत्र में गश्त के दोरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम केसला निवासी सजाद अली अपने घर में भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल रखकर बेच रहा है।
मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम ने केसला में सजाद अली के घर में छापामार कार्रवाई करने सजाद अली घर पर मौजूद मिला। उसके घर की तलाशी में उसके शयन कक्ष से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 441 स्ट्रिप में कुल 3528 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule बरामद कर जब्त कर कब्जे आबकारी लिया गया। आरोपी सजाद खान ने बताया कि उसके पास से जब्त नशीला कैप्सूल धेलसरा थाना सीतापुर निवासी महबूब खान का है जो रिश्ते में मेरा भांचा है..तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम ने धेलसरा निवासी महबूब खान के घर दबिश देकर महबूब खान को भी गिरफ्तार कर लिया। सजाद खान और महबूब खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी व 29 के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय नार्कोटिक्स अंबिकापुर में आज रिमांड लेकर जेल दाखिल कर दिया गया।
उक्त कार्वाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। कार्यवाही में मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडेय रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें