Kakajee News

जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस , करीब 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव  

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कमतरा स्थित कुढ़हा पोखना जंगल में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना घरघोड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की।
मामले में ग्राम सहसपुर निवासी कुलदीप राठिया (42 वर्ष) ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि जंगल में महुआ के पेड़ की डाल पर एक अज्ञात व्यक्ति गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने पर मृतक की आयु लगभग 55 से 60 वर्ष प्रतीत हुई। प्रारंभिक जांच में शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना होना पाया गया। शव पर कपड़े नहीं थे, केवल कमर में नाड़े वाला अंडरवियर पहना हुआ था। शव अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण शरीर पर कीड़े एवं मक्खियां लग चुकी थीं तथा चेहरा पहचान योग्य स्थिति में नहीं था। घटनास्थल के आसपास तलाशी लेने पर कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को आगे की वैधानिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात मृतक की पहचान कराने के उद्देश्य से उसके फोटो एवं वीडियो आसपास के थाना क्षेत्रों तथा सोशल मीडिया माध्यमों से साझा किए जा रहे हैं, ताकि मृतक के परिजनों का शीघ्र पता लगाया जा सके।
घरघोड़ा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना घरघोड़ा पुलिस को – 9479193218 में सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
“अज्ञात मृतकों की शीघ्र पहचान कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नागरिकों से अपील है कि पहचान संबंधी कोई भी जानकारी तत्काल निकटतम थाना या रायगढ़ पुलिस को उपलब्ध कराएं।”

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें