रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि पुलिस मुख्यालय, रेंज और विशेष इकाइयों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
राज्य सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
अजय कुमार यादव को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज बनाया गया है।
बालाजी राव सोमवार को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशांत कुमार अग्रवाल को भी पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है।
प्रशांत कुमार ठाकुर और रामकृष्ण साहू को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
ख्वेता राजमोनी को उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल जगदलपुर रेंज का दायित्व मिला है।
राजेश कुकरेजा को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
भावना गुप्ता को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
रवि कुमार कुर्रे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस मुख्यालय और फील्ड पोस्टिंग में संतुलन
इस तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय, रेंज कार्यालयों, जिला पुलिस और सशस्त्र बलों के बीच अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित संवेदनशील जिलों में प्रशासनिक क्षमता और नेतृत्व को मजबूत करने का प्रयास दिखाई देता है।
सरकार की मंशा
गृह विभाग के आदेश के अनुसार सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।



