Kakajee News

आईपीएस नायक ने टीचर्स को किया मोटिवेट, संस्कार स्कूल में पहुंचे सेवा निवृत्त डीआईजी राधेश्याम

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में पैरेंटिंग एवं चाईल्ड मनोविज्ञान पर छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवा निवृत्त डीआईजी आईपीएस राधेश्याम नायक ने सेमीनार लिया। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पूर्व डीआईजी राधेश्याम नायक संस्कार पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। वे पूर्व में सरगुजा आदि जिलों के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। जो डीआईजी होकर सेवा निवृत्त हुए। शनिवार को वे रायगढ़ दौरे पर थे। जिसमें विशेष आग्रह पर राधेश्याम नायक संस्कार पब्लिक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने बाल मनोविज्ञान एवं बच्चों के बिगडऩे के कारण को बताते हुए पैरेंटिंग का तरीका बताया। उनके साथ पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर फर्म एंड सोसायटी भी संस्कार स्कूल पहुंचे थे जहां पर प्रबंधन एवं व्यवस्था को देखकर वे गद्गद् हो गए। कार्यक्रम में संचालन मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने किया इस दौरान प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा एवं सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें