Kakajee News

बस्ती में भटके हिरण पर कुत्तों का हमला, वन विभाग के पहुंचने से पहले हुई मौत

Picture of kakajee

kakajee

 

बलरामपुर। जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम बड़कीमहरी में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। जंगल से भटककर एक हिरण बस्ती में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने हिरण को बुरी तरह नोच-नोचकर घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हिरण को बचाने का प्रयास किया और तत्काल वन विभाग को स्थानीय युवक राजू ठाकुर ने सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अत्यधिक चोट और रक्तस्राव के कारण हिरण ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने मृत हिरण को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार पंचनामा और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें