रायगढ़। रायगढ़ शहर में हर साल लगने वाला मीना बाजार एक बार फिर से विवादों में आ गया है। अनुमती बिना सामान गिराकर सजाने के दौरान नगर निगम की टीम ने मीना बाजार संचालक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद नोटिस का असर होता दिखाई नही दे रहा है और मीना बाजार संचालक के द्वारा बेखौफ होकर मीना बाजार को धड़ल्ले से सजाने का दौर जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के सावित्री नगर में लगने वाले मीना बाजार में बिना अनुमती साजान गिराकर सजाने की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने संचालक तमन्ना हुसैन को कुछ दिन पहले ही नोटिस जारी करते हुए संबंधित विभागों से अनमती नही मिलने तक मीना बाजार का काम काज पूरी तरह बंद रखने को कहा गया था। लेकिन इसके बावजूद मीना बाजार संचालक के मीना बाजार सजाने का दौर जारी है।
शहर के सावित्री नगर में हर साल मीना बाजार लगने के दौरान क्षेत्र के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसको देखते हुए पिछले कई सालों से क्षेत्रवासी मीनाबाजार का विरोध करते आ रहे हैं। जिस जगह मीना बाजार लगता है उस इलाके में 6 बडी कालोनी है जिसमें सावित्री नगर कालोनी, बेनीकुंज, कालंदी कुंज, कृष्टल, आदित्य पार्क स्थित है और इन कालोनीवासियों के लिये आने-जाने का साधन मीना बाजार लगने वाली सडक रहती है जो त्यौहारों के समय तो पूरी रात जाम रहती है और मीना बाजार लगने से यहां की रहवासियों की समस्या दोगुनी हो जाती है वैकल्पिक मार्ग इस मार्ग में नही रहने से मेडिकल सुविधा भी मिलना मुश्कल रहता है।
बिना अनुमती सामान डालकर मीना बाजार सजाने का दौर जारी रहने से अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं चूंकि मीना बाजार संचालक चुपके से जमीन मालिकों से लाखों का किरायानामा करार करके सामान डालना शुरू करते हैं और देखते ही देखते मीना बाजार लगना शुरू हो जाता है जबकि इसकी अनुमती शुरू से लेना अनिवार्य है।
राजनीतिक संरक्षण और स्थानीय लोगों की मिली भगत से मीना बाजार संचालकों के हौसले बुलंद है, चूंकि लाखों रूपये की कमीशनखोरी करके इनके संचालकों को सीना ढोककर मीना बाजार लगाने का ठेका ले लेते हैं और जबकि निगम आयुक्त, एसडीएम के अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भनक तक नही लगती। समय -समय पर छोटे से छोटे बेजा कब्जा को हटाकर अपनी पीठ थपथपाने वाले निगम के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
क्या कहते हैं रायगढ़ एसडीएम
रायगढ़ शहर के सावित्री नगर व ट्रांसपोर्ट नगर के समीप लग रहे मीना बाजार के मामले में जब रायगढ़ एसडीएम महेश शर्मा से बातचीत की गई तब उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने ट्रेफिक विभाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय और निगम आयुक्त को पत्र लिखकर विधिवत एनओसी मांगी है और उनकी एनओसी आने के बाद उनके कार्यालय से विधिवत अनुमती दी जाएगी। बातचीत के दौरान उन्होंने माना कि वर्तमान में लग रहे मीना बाजार की कोई भी अनुमती नही दी गई है।
9
