Kakajee News

ब्राउन शुगरिस्ट आशा पांडेय को 28 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई

Picture of kakajee

kakajee

सरगुजा। आज संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब ब्रह्मपारा की कुख्यात ब्राउन शुगरिस्ट आशा पांडेय को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ब्रम्हपारा में रहने वाली आशा पांडे अपने घर से नशीला इंजेक्शन बहुत बेच रही है।मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर हमारी उड़नदस्ता टीम तत्काल आशा पांडे के घर दबीश दी। हमारी टीम आशा पांडे के घर पहुंची तो आशा पांडे अपने घर के पीछे एक थैला फेंकने का प्रयास की परंतु उसे एक महिला सैनिक द्वारा पकड़ लिया गया। महिला सैनिक द्वारा उसके हाथ में रखे थैले की जांच करने पर उसमें नग 19 नग REXOGESIC INJECTION तथा 09 नग AVIL INJECTION बरामद कर जब्त कर कब्जे आबकारी लिया गया।। आरोपिया आशा पांडेय को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर आज ही न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी आशा पांडे पहले ब्राउन शुगर बेचती थी और ब्राउन शुगर के मामले में जेल भी जा चुकी है। वर्तमान में ब्राउन शुगर की जगह आशा पांडे काफी समय से नशीला इंजेक्शन बेच रही है.. इसके घर पहले भी तलाशी ली गई है परंतु सफलता हाथ नहीं लगी थी। आज हमारी टीम को उसे रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हाथ लगी।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई उक्त कार्रवाई में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें