रायगढ़। शहर के मेन स्टेडियम में चल रहे आवश्यक निर्माण कार्य के तहत विद्युत लाइन विस्थापन (लाइन शिफ्टिंग) का कार्य किया जाएगा। इसके चलते मंगलवार 14 जुलाई को शहर के कई क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 11 केवी स्टेडियम फीडर की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान स्टेडियम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली बंद का असर
चक्रधर नगर स्टेडियम, सेठीनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दुर्गा चौक, बंगला पारा, खेतपारा, पीएचई ऑफिस क्षेत्र, सरला विला, रुपसी गारमेंट्स, श्वेता मेडिकल, कसेर पारा, चक्रधर चौक सहित आसपास के संबंधित इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति और आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में बदलाव किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
निर्माण कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह अस्थायी विद्युत कटौती की जा रही है।
