Kakajee News

हाइड्रा की चपेट में आए प्लांट के एचआर की मौत, फोन पर बात करते समय हुआ हादसा

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़. जिले में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से एनआरबीएस प्लांट के एचआर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एनआरबीएस प्लांट में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से कंपनी के एचआर संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में संजय त्रिपाठी पैदल चलते हुए फोन पर बात कर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से गुजर रहे हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बहरहाल इस घटना के बाद पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें