Kakajee News

हावड़ा स्टेशन में प्लेटफार्म कमीशनिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

Picture of kakajee

kakajee

 

बिलासपुर – पूर्व रेलवे हावड़ा मंडल के हावड़ा स्टेशन पर लिंक केबिन के साथ प्लेटफार्म संख्या 24 के कमीशनिंग कार्य को पूर्ण करने हेतु दिनाँक 24 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक एनआई का कार्य किया जायेगा | इसके फलस्वरूप इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियां हावड़ा स्टेशन के स्थान पर सांतरागाछी/शालीमार स्टेशन से प्रारम्भ/समाप्त होगी |

विवरण इस प्रकार है :-
24 व 25 जुलाई 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, शालीमार स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।
👉 दिनाँक 24 व 25 जुलाई 2026 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस, सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होगी तथा दिनाँक 25 व 26 जुलाई 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।
👉 दिनाँक 24 जुलाई 2026 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस, सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होगी तथा दिनाँक 25 व 26 जुलाई 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।
👉 दिनाँक 25 जुलाई 2026 को साई नगर शिरडी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22893 साई नगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस, सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होगी ।
👉 दिनाँक 25 जुलाई 2026 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस, शालीमार स्टेशन में समाप्त होगी ।
👉 दिनाँक 25 जुलाई 2026 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस, सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें