रायगढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा आज शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, रेलवे बंगला पारा, रायगढ़ में सेवा एवं शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया। साथ ही सभी बच्चों को बिस्किट एवं मिक्सचर भी वितरित किए गए। अध्ययन सामग्री एवं उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और वे अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दिए।
विद्यालय में आयोजित “पानी बचाओ” विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को क्लब की ओर से आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए पानी की बचत करने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष पिंकी गोयल, सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल एवं एडिटर रेखा अग्रवाल उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने इनर व्हील क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए क्लब का आभार व्यक्त किया।
