Kakajee News

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला साइबर अपराधी बिहार से गिरफ्तार, APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लिया, अंतरंग फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 13 हजार

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी निजी फोटो एवं वीडियो हासिल किए, फिर APK फाइल के माध्यम से मोबाइल का एक्सेस लेकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और 13 हजार की रकम भी वसूल ली।
जानकारी के लैलूंगा थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने 12 जून को थाना साइबर में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात व्यक्ति से पहचान हुई थी, जिसने अपना नाम अविनाश उर्फ राजा निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) बताया। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने विश्वास में लेकर उससे निजी फोटो एवं वीडियो मंगवाए। कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने युवती को एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए भेजी। आरोपी के कहने पर युवती ने फाइल डाउनलोड कर उसका एक्सेस कोड भी साझा कर दिया।
मोबाइल का एक्सेस मिलने के बाद आरोपी ने युवती की निजी जानकारी, फोटो, वीडियो और कॉन्टैक्ट लिस्ट हासिल कर ली। इसके बाद वह सोशल मीडिया और परिवार के सदस्यों को अंतरंग फोटो-वीडियो भेजने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग करने लगा। भयवश युवती ने आरोपी के पेटीएम खाते में 3,000, 5,000 और 5,000, कुल 13,000 भेज दिए। इसके बावजूद आरोपी ब्लैकमेल करता रहा तथा युवती के परिजनों से संपर्क कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया।
शिकायत पर थाना साइबर में धारा 308(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66(D) आईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी द्वारा उपयोग किए गए आईपी एड्रेस एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। पूरी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को अवगत कराई गई, जिनके निर्देश पर विशेष पुलिस टीम तत्काल बिहार रवाना की गई।
साइबर पुलिस टीम ने जिला मुजफ्फरपुर के थाना बेला क्षेत्र में आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अविनाश चौधरी (20 वर्ष) ने अपराध स्वीकार करते हुए युवती से 13 हजार प्राप्त करना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने यूट्यूब से हैकिंग के तरीके सीखकर इस प्रकार का अपराध किया था।
गिरफ्तार आरोपी अविनाश चौधरी पिता रमेश चौधरी, उम्र 20 वर्ष, वर्तमान पता – बर चौक, बेला, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) तथा स्थायी पता – जाफराबाद, खजहाचक उर्फ सहदेपुर, थाना लालगंज, जिला वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी साइबर श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर एवं संतराम कैवर्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें