Kakajee News

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय मार्च, पुलिस से झड़प; उमेश पटेल बोले— जनता से हो रही वसूली

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने रायगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस सहित पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकालते हुए पहुंचे। इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने चक्रधर नगर थाने के पास ही रैली को बैरिकेट्स लगा कर रोक दिया।इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि साय सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर छत्तीसगढ़ की जनता से वसूली कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरप्लस बिजली होने के बावजूद लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे घरों में अंधेरा पसरा हुआ है।
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने बताया कि बिजली दर की बढ़ोतीर को लेकर लोग परेशान है, इसी को लेकर यह प्रदर्शन है। हमारा कहना है कि जल्द ही इसमें सुधार करें अन्यथा आक्रोश और बढ़ते जाएगा। उनका यह भी कहना है कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है बिजली बिल में बढोतरी हुई है। इसके अलावा बिजली कटौती से किसान खासे परेशान है।
कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल हटाने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए कलेक्टर कार्यालय के कुछ दूर सड़क पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें