रायगढ़ लगातार हो रही बारिश से जहां शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं रायगढ़ रेलवे स्टेशन से लगे मोहदा पारा के रेलवे अंडर बाई पास में आज गम्भीर हादसे में चलती मोटर साइकिल इस रास्ते में गहरे नाले में जा फंसी, अचानक हुए इस हादसे में मोटर साइकिल सवार युवक बाल बाल बचा, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत करके नाले में घंसी मोटर साइकिल को बाहर निकाल लिया पर प्रशासन या निगम के अलावा कोई दूसरा बचाव दल दूर दूर तक नहीं था। समय रहते वहां से गुजर रहे लोग उस मोटर साइकिल सवार की मदद नहीं करते तो उसकी जान भी जा सकती थी।
चेतावनी के बोर्ड के बाद भी रास्ते का हो रहा है उपयोग
रेलवे अंडर बाई पास का ये रास्ता बीते कई माह से खतरे की घंटी मानते हुए निगम प्रशासन और रेलवे प्रशासन ने आवाजाही पर रोक लगाने के लिए बकायदा सुचना लगा दी है पर शहर से लगे इस रास्ते का उपयोग रोजाना लोग कर रहे हैं। बारिश के चलते ये रास्ता बेहद खतरनाक माना जाता है इसलिए निगम प्रशासन ने इसको बंद करने के लिए भी जाम किया पर स्थानीय विरोध करने पर बैरिकेट्स हटाने पर लोगो काआवागमन फिर शुरू हो गया और ये गंभीर हादसा सामने आ गया।
