Kakajee News

Raigarh: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या कर शव जलाया, अदालत ने आरोपिया को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसी की प्रेमिका ने अपने एक अन्य प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शव जलाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने का भी प्रयास किया था। अदालत ने इस मामले का फैसला सुनाते हुए आरोपिया को आजीवन कारावास एवं 2 हजार रुपए के अर्थदण्ड से भी दण्डित किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि 2 मार्च 2021 को कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भोजपुर गांव के कोटवार ने थाने में सूचना देते हुए बताया था कि आरोपिया यशोदा उर्फ दशोदा सारथी का प्रेमी देवा उर्फ लखन सिदार 1 मार्च 2021 की रात लगभग 8:30 बजे मेहमानी में आया था जो रात 9:30 बजे अपने ही शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर माचिस मारते हुए आत्महत्या कर लिया।

इस घटना के बाद तत्कालीन विवेचना अधिकारी धनीराम राठौर ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। इस दौरान जांच में पाया गया कि घटना दिनांक को मृतक देवा उर्फ लखन सिदार अपनी प्रेमिका यशोदा उर्फ दशोदा से मिलने आया था। किन्तु यशोदा उर्फ दशोदा को एक अन्य प्रेमी फरार आरोपी दुष्यंत यादव के पास देखते ही दोनों भीड़ गए। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर गला दबाकर देवा उर्फ लखन सिदार की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। अगले दिन आरोपिया ने गांव के कोटवार को मृतक के द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना दी थी।

विवेचना के दौरान आरोपिया यशोदा ने सह आरोपी दुष्यंत यादव के साथ मिलकर मृतक देवा की हत्या कर उसके शव को जलाने की बात स्वीकार की। जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर यशोदा सारथी एवं फरार आरोपी दुष्यंत यादव के खिलाफ धारा 302, 201, भारतीय दण्ड संहिता के तहत न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था। अपर सत्र न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने सभी साक्षियों के बयान दर्ज कराए तथा उभय पक्ष के तर्क श्रवण करने के पश्चात आरोपिया यशोदा उर्फ दशोदा सारथी को देवा उर्फ लखन सिदार की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा जुर्माने से दंडित किया है। साथ ही मृतक के परिजनों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 1 लाख रुपए दिलाए जाने की अनुशंसा की है।

 

 

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें