रायगढ़. बीती रात सर्पदंश के दो अलग-अलग मामलों में एक 5 माह के मासूम समेत 14 साल के बालक की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना में धीरज दास 14 साल, निवासी कुडुमकेला को सांप काटने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 31 जुलाई की रात लगभग 10 बजे तीरथ दास महंत रात में खाना खा कर पलंग में सोया हुआ था सोये स्थिति में युवक को सांप ने काट दिया। युवक के मुँह से झाग निकल रहा था। युवक कि हालत देख परिजनों के होस उड़ गए। युवक कि स्थिति देख परिजनो ने तत्काल युवक को उपचार के घरघोड़ा हॉस्पिटल ले कर आये। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने युवक मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह की दूसरी घटना में एक 5 माह के मासूम नयांश धनवार को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी भी मौत भी गई है। जबकि सर्पदंश की घटना में मासूम के पिता संजय धनवार 25 साल का अभी भी घरघोड़ा सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। घरघोड़ा सिविल अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार संजय धनवार की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। सर्पदंश से मौत की खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
बहरहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची घरघोडत्रा पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शवों को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
12
