डॉ. मंजरी कुलकर्णी के मार्गदर्शन, आशा मोहन के नेतृत्व एवं इंदु मेहता के प्रेरक सहयोग में AILC का 5वां फाउंडर डे भव्य रूप से संपन्न

by Kakajee News

रायगढ़ की IPDP Lyns Anita Kapoor के ‘इंद्रधनुषीय संकल्प–स्वर्णिम कल’ अभियान और रेनबो तंबोला के अभिनव संचालन की ऑल इंडिया नेतृत्व ने मुक्तकंठ से सराहना की

रायगढ़। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स (AILC) के 5वें फाउंडर डे का भव्य वर्चुअल आयोजन पूरे भारत की लीनेस सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया प्रेसिडेंट Lyns Asha Mohan की “इंद्रधनुष” थीम पर किया गया। इस आयोजन को ऑल इंडिया फाउंडर प्रेसिडेंट Lyns Dr. Manjari Kulkarni के मार्गदर्शन तथा ऑल इंडिया पेट्रोन Lyns Indu Mehta के सतत प्रोत्साहन एवं प्रेरणादायी सहयोग से नई ऊँचाइयाँ मिलीं।

रायगढ़ की IPDP Lyns Anita Kapoor (CG-1 Swarnim) को “इंद्रधनुषीय संकल्प–स्वर्णिम कल” अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने पूरे जुलाई माह प्रतिदिन प्रेरणादायी एवं आकर्षक इंद्रधनुषीय सुप्रभात संदेश पूरे भारत में प्रेषित किए, जिनके माध्यम से सेवा, मित्रता, सकारात्मक सोच, एकता एवं सद्भाव का संदेश देशभर में पहुँचा।

समारोह का मुख्य आकर्षण “रेनबो तंबोला” (हाउजी) रहा, जिसका प्रभावशाली एवं रोचक संचालन IPDP Lyns अनीता कपूर ने किया। इंद्रधनुष के सात रंगों पर आधारित सात विशेष राउंड्स ने प्रतिभागियों में” उत्साह, आनंद एवं फेलोशिप” का अनूठा वातावरण बनाया।

रेनबो तंबोला के विजेता इस प्रकार रहे— अर्ली-5 में निरंजना भंडारी (बैंगलोर), लकी-7 में निर्मला ध्रुव (बिलासपुर), टॉप लाइन में ऊषा भंडारी, मिडिल लाइन में प्रेमा मुंद्रा, थर्ड लाइन में सीमा अग्रवाल (सतना), फोर कॉर्नर्स में सरोज विज (मुम्बई)तथा फुल हाउस में चंदना दास (कलकत्ता )विजेता रहीं। समारोह के अंत में स्पष्ट किया गया कि पुरस्कार केवल कॉन्फ्रेंस में उपस्थित विजेताओं को ही प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा कार्यों, स्थायी परियोजनाओं एवं ज़ीरो बजट प्रोजेक्ट्स की प्रेरणादायी प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। *फाउंडर प्रेसिडेंट Lyns Dr. Manjari Kulkarni* -ने सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा, संगठन और एकता के संदेश को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन AILC पास्ट प्रेसिडेंट Lyns Suman Bagla ने किया। इस अवसर पर AILC चार्टर प्रेसिडेंट Lyns Archana Agrawal, प्रथम उपाध्यक्ष Lyns Meera Suresh ,ढ Kumar, Major Dr. Asha Mathur तथा Lyns Chandra Arora ने भी आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सेवा, मैत्री, नवाचार एवं संगठनात्मक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

समापन अवसर पर ऑल इंडिया फाउंडर प्रेसिडेंट Lyns Dr. Manjari Kulkarni, ऑल इंडिया प्रेसिडेंट Lyns आशा मोहन एवं ऑल इंडिया पेट्रोन Lyns इंदु मेहता ने आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी तथा विशेष रूप से IPDP Lyns अनीता कपूर द्वारा संचालित “इंद्रधनुषीय संकल्प–स्वर्णिम कल” अभियान और रेनबो तंबोला के सफल, अभिनव एवं प्रभावशाली संचालन की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने पूरे भारत में सेवा, मैत्री, एकता और संगठनात्मक ऊर्जा के नए रंग बिखेरते हुए फाउंडर डे को यादगार बना

Related Posts

Leave a Comment