Kakajee News

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा फ्रेंडशिप डे के अवसर पर होटल आउटर, चक्रधरनगर में स्नेह, अपनत्व एवं मित्रता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड एवं पीले गुलाब भेंट कर मित्रता, प्रेम और सहयोग का संदेश दिया। केक काटकर फ्रेंडशिप डे का उत्सव मनाया गया तथा मनोरंजक गेम्स, संगीत और विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी, खुशी और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा, “मित्रता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सहयोग और अपनत्व की भावना का प्रतीक है। इनर व्हील क्लब की सबसे बड़ी ताकत हमारी आपसी मित्रता और एकजुटता है। जब हम एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हैं, तभी समाज सेवा के प्रत्येक अभियान को सफल बना पाते हैं। आइए, फ्रेंडशिप डे के इस अवसर पर हम सभी आजीवन मित्रता, सेवा और सद्भाव की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।”

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पिंकी गोयल,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, संपादक रेखा अग्रवाल सहित सदस्याएँ शशि, गोमती, सीमा चरक, नूपुर, सीमा, मंजू, बीना, सुषमा, करुणा, सुधा, सरिता, तरुणा, मनीषा, राखी, श्रुति, गायत्री, रेणु, अंजू एवं सुरभि .अनिता तथा सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएँ देते हुए मित्रता, सेवा और सामाजिक सरोकारों को सदैव आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें