Kakajee News

स्पाइडर मैन फिल्म देखते-देखते सिनेमा हॉल बना रणभूमि, लात-घूंसों से लेकर हथौड़े तक चले

Picture of kakajee

kakajee

 

स्पाइडर मैन फिल्म देखने पहुंचे युवाओं के बीच अचानक ऐसा विवाद भड़का कि पूरा सिनेमा हॉल जंग के मैदान में बदल गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, वहीं टेबल-कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। आरोप है कि विवाद के दौरान हथौड़े से भी हमला किया गया, जिससे एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर छह टांके लगाए गए। घटना से झनकार सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई , पूरी घटना झंकार टॉकीज में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें