बिलासपुर. जयरामनगर गुड्स शेड में रखे लगभग 150 टन मिक्स कोयले की खुली नीलामी दिनांक 07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11. 00 बजे जयरामनगर रेलवे स्टेशन के मुख्य स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह नीलामी सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के अनुसार संपन्न होगी।
इच्छुक व्यक्ति, फर्म एवं संस्थान निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने सकते हैं । नियमानुसार सर्वोच्च बोलीदाता के पक्ष में नीलामी स्वीकृत की जाएगी।
नीलामी में सफल बोलीदाता को क्रय किए गए कोयले के संपूर्ण मूल्य के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान नकद अथवा डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से नीलामी स्थल पर ही करना होगा। साथ ही, सफल बोलीदाता को नीलामी की तिथि से 10 दिनों के भीतर अपने जोखिम एवं व्यय पर संबंधित कोयले को रेलवे परिसर से हटाना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि के भीतर सामग्री नहीं हटाए जाने अथवा इसके संबंध में उत्पन्न किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी का वहन रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं किया जाएगा।
