Kakajee News

पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को दबोचा, 10 हजार की अवैध शराब जब्त

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम बागबाड़ी में दबिश देकर पुलिस ने एक आरोपी को 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10,000 है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार ग्राम भ्रमण, पेट्रोलिंग एवं सूचनाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। आज सुबह ग्राम गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बागबाड़ी निवासी अरविंद परजा अपने घर में अवैध बिक्री के उद्देश्य से महुआ शराब छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और तस्दीक की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री के लिए महुआ शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बाल्टी में लगभग 30 लीटर तथा एक एल्युमिनियम डेक्ची में लगभग 20 लीटर, कुल 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद कर जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹10,000 है। आरोपी अरविंद परजा पिता धरनीधर परजा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बागबाडी थाना तमनार के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव, दीपचंद चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार, हेमप्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत, जॉन प्रकाश टोप्पो, डोल नारायण सिदार एवं मेघराज निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें