Kakajee News

चिमटापाली जंगल में जुआ फड़ पर घरघोड़ा पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 12,800 नगद व ताश-पत्ती जब्त

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बीती रात ग्राम चिमटापाली जंगल में जुआ फड़ पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12,800 नगद, 52 पत्ती ताश एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई है।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम चिमटापाली जंगल में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना कर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले, जबकि पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अश्वनी राठिया (32 वर्ष, ग्राम चिमटापानी), मिलन दास महंत (34 वर्ष, ग्राम साल्हेपाली), महात्मा उरांव (25 वर्ष, ग्राम साल्हेपाली), सकीर्तन राठिया (34 वर्ष, ग्राम कोनपारा) तथा राम प्रसाद पैंकरा (59 वर्ष, ग्राम चारमार, थाना घरघोड़ा) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 12,800 नगद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविन्द मिंज, आरक्षक भानुप्रताप चन्द्रा, परमेश्वर सिंह एवं मनोज कुमार जोल्हे की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें