बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

by Kakajee News

रायगढ़। शहर के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित प्रतीक्षालय में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लाल टंकी चौक दानापारा निवासी मोनू श्रीवास, जो बस स्टैंड के सामने चाय की दुकान लगाते हैं, सुबह करीब 8 बजे दुकान लगाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रतीक्षालय के अंदर लगभग 55 वर्षीय एक महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा। महिला ने साड़ी एवं ब्लाउज पहन रखा था।
घटना की सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment