Kakajee News

बिलासपुर: दो मजदूरों की 11 केवी की करंट लगने से मौत

Picture of kakajee

kakajee

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा नगर में मंगलवार शाम 11 केवी हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई. मृतकों की पहचान सरकंडा के अशोक नगर निवासी भूपेंद्र साहू (45) और रवि बंजारे (40) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

कस्तूरबा नगर में अनूप सिंह के निर्माणाधीन मकान की छत पर शाम करीब चार बजे निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान दोनों मजदूर मकान से सटकर गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए. तेज करंट की चपेट में आने से भूपेंद्र और रवि बुरी तरह झुलस गए.

हादसे के बाद एक मजदूर का शव छत पर पड़ा मिला, जबकि दूसरा शव बिजली की लाइन के पास दीवार के सहारे लटका रह गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस तथा विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि निर्माणाधीन भवन के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संबंध में सुरक्षा मानकों और तय नियमों का पालन किया गया था या नहीं.

जांच में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें