घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त

by Kakajee News

रायगढ़ । ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है।
आज सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घरघोड़ा बाईपास से टेरम की ओर स्कूटी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी की, जहां संदिग्ध स्कूटी क्रमांक CG 13 BA 9789 को रोककर तलाशी ली गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनता बिरहोर (23 वर्ष) निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बताया। स्कूटी के सामने रखे प्लास्टिक बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 50 पाव अंग्रेजी जिप्सी फाइन व्हिस्की तथा 19 पाव अंग्रेजी Mad off शराब, कुल 69 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,040 है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर थाना घरघोड़ा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Related Posts

Leave a Comment