खेत में काम करने गया परिवार, पीछे से सूने मकान का ताला तोड़कर 80 हजार की चोरी, सोने के आभूषण, नकदी, दस्तावेज और बाइक की आरसी लेकर फरार चोर

by Kakajee News

 

रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधनपुर (बौरहाडांड) में दिनदहाड़े सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने करीब 80 हजार रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बंधनपुर निवासी साहोद्री बघेल (43 वर्ष) अपने बेटे और बहू के साथ 5 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे खेत में काम करने गई थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे जब सभी वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और पेटी में रखे कीमती आभूषण व अन्य सामान गायब थे।
चोर घर से सोने की एक जोड़ी नाक की फुली (करीब 30 हजार रुपये), सोने की एक जोड़ी कान का झुमका (करीब 30 हजार रुपये), 15 हजार रुपये नकद, करीब 4 हजार रुपये के सिक्के, ग्रामीण बैंक की पासबुक, बाइक क्रमांक CG 13 AM 6580 की आरसी, आधार कार्ड तथा मोती की माला चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीड़िता ने कापू थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही चोरी गए आभूषण और अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment