सिलाई सीखकर मौहापाली की महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर, जिंदल फाउंडेशन दे रहा प्रशिक्षण, 30 महिलाएं हो रहीं प्रशिक्षण में शामिल, इससे पहले मशरूम उत्पादन का दिया गया है प्रशिक्षण

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिंदल फाउंडेषन द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रषिक्षण क्षेत्र की महिलाओं को दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मौहापाली में स्वावलंबन परियोजना अंतर्गत सिलाई प्रषिक्षण केंद्र का षुभारंभ किया गया। प्रषिक्षण के बाद महिलाएं कपड़ा सिलाई में दक्ष हो जाएंगीं और वे खुद आर्थिक रूप से सक्षम हो सकेंगीं।
जिंदल पाॅवर द्वारा प्लांट और माइंस प्रभावित क्षेत्र के गांवों के लोगों के स्वरोजगार, स्वास्थ्य, षिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिंदल फाउंडेषन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के काम कराए जाते हैं। लोगों को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित कर उन्हें प्रषिक्षण दिया जाता है। ग्राम पंचायत मौहापाली की महिलाओं को सिलाई कला में दक्ष बनाने के लिए जिंदल फाउंडेषन द्वारा सिलाई प्रषिक्षण केंद्र का षुभारंभ किया गया। यहां महिलाओं को तीन माह तक निषुल्क प्रषिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वीपी श्री नीरज सक्सेना, एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट सीएसआर श्री ऋशिकेष राय षर्मा, ग्राम पंचायत मौहापाली के सरपंच ष्याम कुमार राठिया, गा्रम गौटिया अमर साय राठिया, मैनेजर सीएसआर षीतल पटेल व अन्य प्रमुख लोगों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीपी श्री नीरज सक्सेना ने कहा कि षिक्षा से ज्ञान और योग्यता मिलती है, लेकिन ज्ञान और योग्यता हुनर सीखा दे यह जरूरी नहीं है, ये मदद निष्चित रूप से करते हैं। हुनर व्यक्ति को जीना सीखाता है। उन्होंने कहा कि हुनर यह बताता है कि अच्छे ढंग से जिंदगी को जीया जा सके। उन्होंने कहा सिलाई प्रषिक्षण तीन माह तक दिया जाएगा। यह प्रषिक्षण वह हुनर है जो आपको आत्मनिर्भर बना सकता है। हुनरमंद होने का मौका जिंदल के माध्यम से मिल रहा है। प्रषिक्षण के बाद महिलाएं अपने गांव में सिलाई के अलावा बाहर भी काम कर सकतीं हैं। सरपंच ष्याम कुमार राठिया ने जिंदल पाॅवर द्वारा दिए जा रहे प्रषिक्षण को बेहतर और जरूरी बताते हुए कहा कि पूर्व में महिलाओं को मषरूम का प्रषिक्षण दिया गया था। इससे महिलाओं को आर्थिक लाभ हो रहा है, सिलाई से भी महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगीं।
एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट सीएसआर ऋशिकेष षर्मा ने कहा कि गांव की महिलाएं सिलाई सीखकर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि बेहतर काम करने वालों को आकृति सेंटर में सिलाई का भी मौका मिल सकता है। उन्होंने लगन के साथ प्रषिक्षण लेने का आग्रह किया। मैनेजर षीतल पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के समूह की महिलाएं व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह बोले— जीवन से बड़ा कुछ नहीं, जल्दबाजी से बचें और नियमों का पालन करें

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें