रेलवे बंगला पारा में युवक से मारपीट, ब्लेड से किया हमला, 5 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप, तीन युवकों ने की मारपीट

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। शहर में देर रात मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। जय हिंद गली निवासी संजय दास ने आरोप लगाया है कि 9 अक्टूबर की देर रात रेलवे बंगला पारा स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास मोड़ पर तीन युवकों ने उसे रोककर मारपीट की। इस दौरान ब्लेड से उसके बाएं हाथ पर हमला किया गया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उसकी जेब से 5 हजार रुपये और गले से सोने की चेन निकालकर ले गए।
पीड़ित संजय दास के अनुसार, वह 9 अक्टूबर की रात अपनी स्कूटी से मोहम्मद छोटू को जय हिंद गली से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। रात करीब 12:30 बजे जब वे रेलवे बंगला पारा में जगन्नाथ मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचे, तभी सागर यादव, शैलेष साहू और भोला ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि तीनों ने संजय से पूछा कि उसके पास कितने पैसे हैं। जब उसने पैसे नहीं होने की बात कही, तो सागर यादव उसकी पैंट की जेब से रुपये निकालने लगा। संजय ने इसका विरोध किया तो तीनों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों तथा हॉकी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
संजय का आरोप है कि इसी दौरान भोला ने ब्लेड से उसके बाएं हाथ पर वार किया। वहीं, सागर यादव ने उसकी जेब से 5 हजार रुपये निकाल लिए और शैलेष साहू ने गले से सोने की चेन उतार ली।
पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान उसके साथ मौजूद मोहम्मद छोटू ने पूरी वारदात देखी और सुनी। संजय ने घटना की जानकारी धीरज देवांगन, राकेश देवांगन और गौरव देवांगन को भी दी। मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें