शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोप, भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस ने घर से लापता हुई 18 वर्षीय युवती को हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से दस्तयाब कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को स्थानीय महिला ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 29 सितंबर की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई है। महिला ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब 12:30 बजे बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने और सुबह पड़ोसियों व रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान युवती की मां, परिवार के सदस्यों और सहेलियों से पूछताछ की गई। इस दौरान युवती की मित्रता ग्राम नंदेली, थाना कोतरारोड़ निवासी लाल कुमार विश्वकर्मा, पिता रामचरण विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष से होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और मुखबिर से प्राप्त सूचना पर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से युवती को दस्तयाब किया।
इसके बाद महिला अधिकारी के माध्यम से युवती का कथन दर्ज किया गया। युवती के कथन के आधार पर आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप सामने आने पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 69 जोड़ी गई। युवती की सहमति से उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले में आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव एवं हमराह स्टाफ थाना भूपदेवपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

​सत्ताधारी दल की महिला शाखा द्वारा ‘विपक्ष’ बनने का ढोंग: महज 50 लोगों की भीड़ ने खोली भाजपा की पोल— अब देश संभालने में असमर्थ भाजपा ने राहुल गांधी जी के नेतृत्व को माना: तारेन्द्र डनसेना

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें