रायगढ़ में रफ्तार का कहर: आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, दीनदयाल कॉलोनी के पहले हुआ हादसा;

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक और सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। रामपुर रोड पर दीनदयाल कॉलोनी के पहले सामने से आ रही काले रंग की सुजुकी बाइक ने दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सरफराज खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लामीदरहा निवासी एक युवक जिंदल प्लांट, किरोड़ीमल नगर में हाउसकीपिंग का काम करता है। युवक के मुताबिक, सोमवार 12 अक्टूबर की शाम करीब 7:14 बजे उसके साथी सूरज चौहान ने फोन कर बताया कि वह उर्दना में है और उसे लेने आने को कहा। इसके बाद युवक अपने दोस्त सरफराज खान के साथ बजाज मोटरसाइकिल क्रमांक CG 29 AC 9818 से उर्दना जाने के लिए निकला। बाइक सरफराज खान चला रहा था। दोनों रामपुर रोड पर दीनदयाल कॉलोनी के पहले पहुंचे ही थे कि शाम करीब 7:45 बजे सामने से आ रही काले रंग की सुजुकी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सुजुकी बाइक का चालक तेज गति से विपरीत दिशा में वाहन चलाते हुए सामने आया और उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सरफराज खान को गंभीर चोटें आईं। साथी ने उसे उठाकर संभालने की कोशिश की, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। उनकी मदद से सरफराज खान को जिला अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।
शिकायतकर्ता ने काले रंग की सुजुकी मोटरसाइकिल के चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें