सादगी की सवारी! स्कूटी पर सवार होकर दुर्गा पंडालों में दर्शन करने निकले मंत्री ओपी चौधरी, आम लोगों की परेशानी का रखा ध्यान, वित्त मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। सत्ता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी सादगी और सहजता ही किसी जनप्रतिनिधि की असली पहचान होती है। छत्तीसगढ़ के वित्त एवं पर्यावरण मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का ऐसा ही एक अंदाज इन दिनों चर्चा में है। दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंत्री ओपी चौधरी किसी काफिले या बड़ी गाड़ी के बजाय स्कूटी पर सवार होकर निकले। उनके इस सादगी भरे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, दुर्गा पूजा के दौरान शहर के विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और पार्किंग की समस्या भी देखने को मिलती है। इसी बीच मंत्री ओपी चौधरी ने स्कूटी से पंडालों तक पहुंचने का रास्ता चुना। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ता द्विवेदी भी स्कूटी पर सवार थे।

मंत्री के इस कदम को आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखने से जोड़कर देखा जा रहा है। बड़े काफिले और वाहनों की लंबी कतार के बजाय स्कूटी से निकलने का उनका अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनके इस रूप को देखकर लोग सादगी और सहजता की मिसाल बता रहे हैं।

सादगी ने खींचा लोगों का ध्यान
राजनीति में अक्सर नेताओं के बड़े काफिले और सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा होती है, लेकिन ओपी चौधरी का स्कूटी पर सवार होकर निकलना एक अलग तस्वीर पेश कर रहा है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए आम लोगों के बीच इस तरह पहुंचने के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मंत्री की सादगी की चर्चा कर रहे हैं।

रायगढ़ की राजनीति में ओपी चौधरी की इस सादगी भरी सवारी को लेकर लोगों के बीच खूब चर्चा है। स्कूटी पर सवार मंत्री का यह अंदाज बता रहा है कि कभी-कभी छोटे कदम भी जनता के बीच बड़ी छाप छोड़ जाते हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, खेत बेचकर निवेश की गई रकम हड़पी, पीड़ित को न लाभ मिला और न वापस मिली राशि

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें