जंगल में रहने वाले वन्यजीवों के प्रति इंसानों का प्रेम और अपनापन देखने को मिला है। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के क्रोंधा जंगल में 3 नवंबर को एक हथिनी ने नन्हे हाथी को जन्म दिया था। अब इस नन्हे मेहमान के जन्म की खुशी में ग्रामीणों ने कुछ ऐसा किया, जिसने इंसान और वन्यजीवों के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल पेश की है।
एक तरफ जहाँ ग्रामीण जंगली हाथियों के डर में दहशत में रहतें है वही इसके उलट ग्रामीणों ने सारे गम भुलाकर हाथी के नन्हे शावक के जन्म की खुशियाँ मनाई और आज दिनांक 18 नवम्बर को डेम के पास कार्यक्रम का आयोजन किया क्रोंधा जंगल के कक्ष क्रमांक 454 RF में हथिनी ने 3 नवंबर को बच्चे को जन्म दिया था। काका जी डॉट काम को मिली जानकारी के अनुसार इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसे अपने परिवार में नए सदस्य के आगमन की तरह लिया और बच्चे की छट्ठी मनाने का फैसला किया। इसके लिए गांव के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और सामूहिक आयोजन की तैयारी की।
जानकारी के मुताबिक, जिस झुंड में हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया था, उसमें कुल 47 हाथी मौजूद थे। काका जी डॉट काम को मिली जानकारी के अनुसार अब खबर सामने आ रही है कि हाथियों का यह झुंड नन्हे बच्चे के साथ कोयलार बीट की ओर चला गया है। वहीं, छट्ठी के आयोजन के दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।




